यूपी में राहुल गांधी पैदल मार्च को आजम खां ने मॉर्निंग वॉक बताया

लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से अपना पैदल मार्च शुरु कर दिया है। मार्च में राहुल ने कई किसानों से मुलाकात शुरु कर दी है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। राहुल ने सहारनपुर में 6 किलोमीटर लंबे पैदल मार्च में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार को बने डेढ़ साल से अधिक हो गये हैं और अभी तक अच्छे दिन नहीं हैं, अब तो लोगों ने हंसना भी शुरु कर दिया है।

Rahul Gandhi
वहीं राहुल गांधी के पैदल मार्च पर कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि राहुल यूपी आते रहते हैं। आजम ने कहा कि राहुल मॉर्निंग वॉक पर आये हैं, उन्हें पता है कि घूमने-फिरने से सेहत अच्छी रहती है। उन्होंने कहा कि बिहार में उन्हें थोड़ी ऑक्सीजन भी मिल गयी है तो वह पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि देश सूट-बूट की सरकार से नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों का दर्द समझने की जरूरत है, देश की सरकार को किसानों और मजदूरों की सरकार की जरूरत है।

पीएम के विदेश दौरों पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि एक तरफ जहां पीएम प्लेन में विदेश घूम रहे हैं मैं किसानों के बीच आया हूं। राहुल ने कहा कि प्रदेश में बंद पड़ी गन्ना मिलो को खुलवाने के लिए केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए। गन्ना किसानों को अभी तक पैसों का भुगतान नहीं होने पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी केंद्र सरकार ने किसानों के पैसे का भुगतान नहीं किया है लिहाजा राहुल आज सहारनपुर आये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+