कल अमेठी में राहुल गांधी लगायेंगे किसानों के साथ चौपाल
लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से कल अमेठी पहुंच रहे हैं। राहुल अमेठी में किसानों की समस्याओं को नये सिरे से उठाने का मन बना रहे हैं।

राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर अमेठी पहुंच रहे हैं। राहुल अमेठी कई गांव में किसानों के बीच चौपाल लगायेंगे। साथ ही वह नरेंद्र मोदी की किसान विरोधी नीतियों के बारे में किसानों को अवगत करायेंगे।
वहीं अमेठी में राहुल गांधी से हारने के बाद भी केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी का दामन नहीं छोड़ा है। स्मृति भी 26 अगस्त को अमेठी पहुंचेंगी। स्मृति इस दौरे के दौरान तुलसी के पौधों को लगाने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र में भारी हंगामे के चलते भूमि अधिग्रहण बिल पास नहीं सका और ना ही किसी और विधेयक पर चर्चा हो सकी। राहुल ने हाल ही में अपने बयान में पीएम मोदी को किसान विरोधी और उद्योगपतियों की सरकार होने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications