राहुल बोले चार साल बाद पहिया फेंकना चाहते हैं अखिलेश यादव, अब देर हो गई
मिर्जापुर। यूपी में अपनी किसान यात्रा के दौरान आज राहुल गांधी ने सपा परिवार में चल रही अंदरूनी कलह चुटकी ली। उन्होंने कहा कि चार साल बाद अखिलेश यादव को साईकिल ठीक करने की याद आयी है। राहुल गांधी ने कहा कि 4 साल बाद साइकिल ठीक करने की जरुरत पड़ी अब वह पहिया उठाकर फेंकने की कोशिश कर रहे हैं। 4 साल बाद साइकिल ठीक करने का क्या फायदा है।
मीडिया के सामने अखिलेश ने दिखाए तेवर, फैसले वापस नहीं लेंगे

मोदी जी की शुरुआत अमीरों से होती है
मिर्जापुर में लोगों से बात करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि पीएम ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी कहते थे कि लाइन के सबसे अंतिम लोगों से मिलो लेकिन पीएम की शुरुआत अमीरों से होती है।
मनरेगा की तारीफ में उतरे राहुल
राहुल ने कहा कि पीएम किसानों का कर्ज माफ कर सकते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। मनरेगा की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा कि मनरेगा ने गांव के अंदर पैसा पहुंचाया है, जिससे देश की आर्थिक प्रगति हुई है। मनरेगा जैसी योजना की प्रधानमंत्री ने संसद में बुराई की थी, उन्होंने कहा था कि मै मनरेगा को बंद नहीं करुंगा, सबको कांग्रेस की गलती को दिखाउंगा। लेकिन गरीब लोगों की मदद करना गलती नहीं होती है। किसानों का पैसा किसानों को मिले, गरीब को मिले यही मेरी लड़ाई है।
कांग्रेस पार्टी की विचारधारा अलग
कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अलग-अलग विचारधारा के लोगों को सुनती है, यही बात कांग्रेस को अन्य पार्टियों से अलग करती है।
मोदी सरकार से तीन मांगे
राहुल गांधी ने कहा कि हम आपसे यहां सीखने आए हैं और दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव डालेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी तीन मांगे हैं कर्ज माफी, बिजली हाफ और बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य।












Click it and Unblock the Notifications