गिरिराज सिंह बोले- राहुल गांधी एक फर्जी गांधी हैं, महात्मा गांधी के सच्चे सपनों को भाजपा कर रही है साकार
राहुल गांधी को फर्जी गांधी करार देते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा नीत सरकार ही महात्मा गांधी के सच्चे सपनों को साकार कर रही है।
नई दिल्ली, 30 जनवरी। राहुल गांधी को फर्जी गांधी करार देते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा नीत सरकार ही महात्मा गांधी के सच्चे सपनों को साकार कर रही है। यह बात उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक चुनाव प्रचार के दौरान कही। गाजियाबाद में संवाददाताओं से बात करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा 'राहुल गांधी एक नकली गांधी हैं।' महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा नीत सरकार और योगी सरकार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: स्ट्रगल के दिनों में मुझसे कहा गया था कि इस डायरेक्टर के साथ....,तुम्हारी जिंदगी बदल जाएगी- दिव्यांका त्रिपाठी
बता दें कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को चिह्नित करने और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके योगदान का सम्मान करने के लिए हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाता है। 30 जनवरी 1948 को बिड़ला हाउस में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बीच, उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में मतदान 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को सात चरणों में होंगे, जबकि नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications