स्ट्रगल के दिनों में मुझसे कहा गया था कि इस डायरेक्टर के साथ....,तुम्हारी जिंदगी बदल जाएगी- दिव्यांका त्रिपाठी
हालिया इंटरव्यू में दिव्यांका ने करियर के उस दौर को याद किया जब उन्हें काम पाने के लिए कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।
मुंबई, 30 जनवरी। दिव्यांका त्रिपाठी का नाम आज टीवी इंडस्ट्री के बड़े नामों में गिना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग आज लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में है। आज दिव्यांका शोहरत की जिस बुलंदी पर हैं यह उन्हें फुटकर में नहीं मिली, इसके लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े हैं। दिव्यांका त्रिपाठी न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी क्यूटनेस और अपनी हंसी की वजह से भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अपने एक हालिया इंटरव्यू में दिव्यांका ने करियर के उस दौर को याद किया जब उन्हें काम पाने के लिए कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।

जब इडस्ट्री में आई थी तो ज्यादा समझ नहीं थी
इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में आईं थीं तब वह बहुत भोली थी, उन्हें इंडस्ट्री की ज्यादा समझ नहीं थी और ऐसा मेरे साथ नहीं हर नए बंदे के साथ होता है। उन्होंने कहा मुझमें ज्याझा समझ तो नहीं थी, लेकिन कदम-कदम पर मैंने अपने माता-पिता और बहन द्वारा दी गई सीख का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष के शुरुआती दिनों में उन्हें अच्छे-बुरे कई तरह के लोग मिले और काम पाने के लिए उन्हें कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोग नए लोगों का फायदा उठाना चाहते हैं, उनसे यह कहा जाता है कि हर न्यूकमर को यही करना पड़ता है।

मुझसे कहा गया तुम्हें ब्रेक मिल जाएगा बस इस डायरेक्टर के साथ...
ये हैं मोहब्बतें फेम दिव्यांका ने कहा कि जब आप एक शो खत्म करते हैं, अपना पैसा चार्ज करते हैं। उसके बाद फिर से आपका स्ट्रगल शुरू हो जाता है। एक समय था जब मेरे पास पैसा नहीं था। मुझे अपने बिल, ईएमआई वगैरह भरनी थी। मुझ पर बहुद दबाव था। तभी मेरे पास एक ऑफर आया। एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि तुम्हें इस डायरेक्टर के साथ रहना होगा और तुम्हें ब्रेक मिल जाएगा। मैंने पूछा की मैं ही क्यों? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि तुम बहुत बुद्धिजीवी हो और ऐसा करने से तुम्हारी जिंदगी बदल जाएगी।

मुझे ब्रेक टेलैंट के दम पर मिला, आगे भी टेलैंट पर ही मिलेगा
बनूं मैं तेरी दुल्हन अभिनेत्री ने कहा कि यह मी टू अभियान से पहले की बात है। जो लोग इस तरह के ऑफर देते हैं, वे आपको इस तरह से मनाने की कोशिश करते हैं जैसे हर कोई इस इंडस्ट्री में यही कर रहा है। यदि आप ऐसा नहीं करोगे तो पीछे रह जाओगे। वे आपसे कहेंगे कि आपका कुछ नहीं हो सकता। इतना ही नहीं वे आपसे कहेंगे कि यदि तुम ऐसा नहीं करोगे तो हम आपका करियर तबाह कर देंगे। लेकिन मैंने इस सब बातों को खिल्ली में उड़ा दिया क्योंकि मैं जानती थी कि यह सब बकवास है। मैंने शुरुआत में यह सब भुगता था। मुझे मेरा पहला ब्रेक मेरे टेलैंट पर मिला और जब पहला ब्रेक टेलैंट के दम पर मिला तो आगे भी मेरे टेलैंट के दम पर ही मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications