आज होगा राहुल-अखिलेश का रोड शो, जानिए क्या है प्लानिंग

इस रोड शो का मकसद जनता को यह बताना है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव साथ मिलकर आ रहे हैं इस विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर अन्य पार्टियों से लड़ेंगे।

लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज यानी रविवार को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और फिर इसके बाद वह एक साथ रोड शो करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है दोपहर 1 बजे वह प्रेंस कॉन्फ्रेंस करेंगे और फिर 2 बजे से रोड शो करेंगे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस रोड शो का मकसद जनता को यह बताना है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव साथ मिलकर आ रहे हैं इस विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर अन्य पार्टियों से लड़ेंगे।

rahul akhilesh आज होगा राहुल-अखिलेश का रोड शो, जानिए क्या है प्लानिंग
ये भी पढ़ें- यूपी की जनता के लिए बीजेपी ने जारी किया राम मंदिर और विकास साथ-साथ वाला घोषणा पत्र

राहुल गांधी और अखिलेश यादव का यह रोड शो जीपीओ पार्क से शुरू होगा। यहां से मेफेयर चौराहे से होते हुए उनका रोड शो लालबाग के नौवेल्टी चौराहे पर पहुंचेगा। इसके बाद दोनों कैसरबाग पहुंचेंगे और फिर वहां से नजीराबाद रोड से होते हुए अमीनाबाद जाएंगे। अमीनाबाद से दोनों का रोड शो नक्खास जाएगा और फिर वहां से चौक चौराहा जाएगा। इसके बाद घंटाघर पर जाकर दोनों का रोड शो खत्म होगा। इस हाई प्रोफाइल रोड शो के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। गठबंधन के बाद यह दोनों पार्टियों के नेताओं द्वारा एक साथ पहली बार कहीं जाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+