15 लाख का सूट गंदा हो जाएगा इसलिए किसानों के घर नहीं जाते मोदी: राहुल गांधी

आजमगढ़। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की किसान यात्रा जारी है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी आज आजमगढ़ पहुंचे। राहुल ने यहां के किछौछा शरीफ पहुंचकर मखदूम साहब की मजार पर चादर चढ़ाई और रोड शो किया। इस रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

Rahul criticizing PM Modi for 'ignoring' farmers, PM ka suit ganda ho jayega

राहुल ने कहा कि , 'क्‍या आपने कभी नरेंद्र मोदी की किसी किसान के साथ फोटो देखी है? नहीं मिल सकती है, क्‍योंकि उनके तो कपड़े गंदे हो जाएंगे। राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि उनका 15 लाख का सूट गंदा हो जाएगा। यही वजह है कि वो आपके बीच नहीं आते, अमेरिका जाते हैं ओबामा से मिलने।

सपा और बसपा को भी लिया निशाने पर

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के साथ समाजवादी पार्टी और मायावती की बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'हाथी को आप लोगों ने भगा दिया। साइकिल फंसी हुई है और आगे भी नहीं बढ़ रही। अब आप लोग हाथ का साथ दो। हमारी सरकार बनेगी तो हम आपका कर्ज माफ करेंगे।'

राहुल को दिखाया गया काला झंडा

राहुल गांधी की किसान महायात्रा को आज विरोध का सामना करना पड़ा। आजमगढ़ के सिधारी में राहुल गांधी को उलमा काउंसिल के कुछ लोगों ने काला झंडा दिखाया। इस मामले में अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। माना जा रहा है दिल्ली के बटला हॉउस कांड के विरोध में उलेमा कौंसिल ने यह काला झंडा दिखाया था।

राहुल ने पोस्‍ट की टी ब्रेक की फोटो

राहुल गांधी ने समोसे के साथ चाय की चुस्किया लेते हुए तस्वीरें भी ट्वीट की। इस फोटो में उनके साथ पार्टी के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद भी चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस की किसान यात्रा का आज छठा दिन है। इस दौरान उनकी रैली आजमगढ़ के अलावा मऊ और गाजीपुर में भी है। राहुल कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच जाकर अपनी पार्टी का एजेंडा भी बताएंगे। राज्य के किसानों से मिलने के लिए 6 सितंबर को राहुल गांधी ने देवरिया से दिल्ली तक 'किसान यात्रा' की शुरुआत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+