CAA Protest: लखनऊ में उपद्रवियों ने मीडिया की ओबी वैन को किया आग के हवाले, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

लखनऊ। प्रदेश में धारा 144 लागू होने के बावजूद नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजधानी लखनऊ में विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। लखनऊ के कई इलाकों में हिंसा फैल गई है। उपद्रव के दौरान दो पुलिस चौकी भी जला दी गई, जबकि बाहर खड़े वाहनों को फूंक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ के डालीगंज और हजरतगंज इलाके में जमकर उत्पात मचाया। इलाके में जमकर तोड़फोड़ और पथराव हुआ। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान उपद्रवियों ने मीडिया के ओबी वैन को भी आग के हवाले कर दिया।

पुलिस चौरी में की तोड़फोड़ और आगजनी

पुलिस चौरी में की तोड़फोड़ और आगजनी

लखनऊ के डालीगंज इलाके में गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की। हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान ठाकुरगंज में फायरिंग भी हुई है। हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। प्रदर्शन के दौरान दो पुलिस चौकी को भी निशाना बनाया गया। मदेयगंज के बाद ठाकुरगंज स्थित सतखंडा चौकी फूंकी गई। चौकी के बाहर खड़े वाहनों को भी फूंक दिया गया। खदरा इलाके में भी तोड़फोड़ और आगजनी हुई और यहां उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी।

हसनगंज इलाके में कई गाड़ियों को लगाई गई आग

वहीं पुलिस ने लखनऊ में प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज किया, साथ ही साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इस दौरान हवाई फायरिंग की भी खबरें हैं। फिलहाल इलाके में हालात बेहद गंभीर बताए जा रहे हैं। पुलिस लगातार इलाके में मार्च कर रही है, जिससे प्रदर्शनकारियों को काबू किया सके। इस बीच लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि अब हालात काबू में है।

प्रदर्शन को लेकर लखनऊ रेंज के आईजी ने क्या कहा

लखनऊ रेंज के आईजी एसके भगत ने बताया कि परिवर्तन चौक पर स्थिति सामान्य है। 300 से 400 लोग यहां प्रदर्शन के लिए आए थे, उन्होंने ज्ञापन सौंपा और फिर उन्हें वापस भेज दिया गया। परिवर्तन चौक पर बिल्कुल शांति है। खदरा में हुए हिंसक प्रदर्शन की हमें जानकारी नहीं है। हमें ऐसी जानकारी मिली है कि वहां पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं। एसएसपी, डीएम और पुलिस बल वहां मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+