जानिए आजम खां के राजनीतिक उत्तराधिकारी अब्‍दुल्‍ला खां के बारे में

लखनऊ। यूपी की राजनीति में परिवारवाद अब समाजवाद की नई परिभाषा बनती दिख रही है। जी हां अब आजम खां के परिवार की भी पार्टी में एंट्री हो रही है। आजम खान ने अपने छोटे बेटे अब्‍दुल्ला खान को राजनीति में उतार दिया है।

Azam Khan's son Abdullah Khan

आजम अपने बेटे अब्‍दुल्‍ला को रामपुर की स्वार सीट से चुनाव लड़वाना चाहते हैं। आजम खां ने साफ कर दिया है कि उनका बेटा सपा से ही चुनाव लड़ेगा।

हालांकि खुद को पार्टी का अनुशासित सिपाही बताते हुए आजम खां ने कहा कि उनके इस फैसले पर आखिरी मुहर तो मुलायम सिंह या अखिलेश यादव ही लगाएंगे। तो आईए राजनीति में एंट्री ले रहे अब्‍दुल्‍ला खां के बारे में जानते हैं कुछ खास बातें:

  • अब्दुल्ला खान आजम खान के छोटे बेटे हैं।
  • पढाई में उन्होंने एमटेक की डिग्री ली है।
  • पिता की ख्वाहिश के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग में करियर बनाने की बजाय सियासी अखाड़े में उतर कर राजनैतिक दांव-पेंच आजमाने का फैसला किया है।
  • अब्दुल्ला खान समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली की अगुवाई कर चुके हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+