प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक करें

लखनऊ। कानपुर, गोंडा और गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश में बढ़ते क्राइम ग्राफ पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि प्रदेश में अपहरण, लूट और हत्याओं के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वह कानून-व्यवस्था ठीक करें, जनता परेशान है।

Priyanka Gandhi writes a letter to CM Yogi Adityanath alleging that the cases of kidnapping were increasing in the state

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा है कि प्रदेश में कानून-व्यस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। आपराधिक घटनाओं में सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत है। मंगलवार को प्रियंका गांधी ने सीएम को लिखा कि कानपुर, गोंडा व गोरखपुर की घटनाएं आपके संज्ञान में होंगी। मैं गाजियाबाद के एक परिवार की पीड़ा की तरफ आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती हूं। मेरी इस परिवार से बात हुई।

गाजियाबाद के व्यवसायी विक्रम त्यागी करीब एक महीने से लापता हैं। परिवार को अपहरण की आशंका है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिस और प्रशासन इस तरफ ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। दो दिन पहले कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल परिवार से मिला था। परिजन परेशान हैं। प्रियंका गांधी ने सीएम योगी मांग की है कि विक्रम त्यागी के परिजनों की मदद करें, साथ ही पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित करें कि पूरी तरह से उनकी मदद की जाए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इस समय इन मामलों के प्रति पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरी मुस्तैदी और दक्षता से कार्रवाई करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+