प्रियंका गांधी मथुरा और मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान पंचायत में होंगी शामि‍ल, किसानों को करेंगी संबोधित

लखनऊ। केंद्र सरकार के कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर के अब मथुरा और मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी। 19 फरवरी को मथुरा में किसान पंचायत का अयोजन किया जा रहा है तो वहीं अगले दिन 20 फरवरी को मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत आयोजित की गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों की पंचायतों में शामिल होंगी और किसानों को संबोधित करेंगी।

Priyanka Gandhi Vadra to address Kisan Panchayat in Mathura and Muzaffarnagar

प्रियंका गांधी वाड्रा अब 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गईं हैं। चर्चा है कि पार्टी ने उनको उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री प्रत्याशी भी घोषित करने की योजना बना ली है। इसी रणनीति के तहत प्रियंका गांधी यूपी के सभी जिलों में पुराने समर्थक और प्रबुद्धजनों से मिल रही हैं।

बीते दिनों प्रि‍यंका गांधी सहारनपुर में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल हुईं थीं। यहां उसे उन्‍होंने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला था। इसके बाद मौनी अमावस्या के दिन प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रयागराज यात्रा पर पहुंचीं। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के माघ मेले में संगम पर आस्था की डुबकी लगाई थी। साथ ही शंकराचार्य के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद भी लिया था। यात्रा को निजी बताकर प्रियंका गांधी यहां तकरीबन पूरे वक्त चुप्पी साधे रहीं। हालांकि, चुप रहकर भी वह यूपी की सियासत में शोर मचाते हुए बड़ा सियासी संदेश देने में जरूर सफल रहीं।

प्रियंका गांधी 15 फरवरी यानि सोमवार को बि‍जनौर भी जा सकती हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी यशपाल सिंह ने बताया कि मेरठ और बिजनौर जिले में 15 फरवरी को किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रियंका गांधी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका के आगमन से पहले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। बिजनौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने बताया कि प्रियंका गांधी 15 को चांदपुर में रामलीला मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+