बुलंदशहर की घटना पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, कहा- 15 दिनों में हुई UP में 100 हत्याएं

लखनऊ। बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर नजर आईं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही उप्र में सौ लोगों की हत्या हो गई। तीन दिन पहले एटा में पचौरी परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। कोई नहीं जानता उनके साथ क्या हुआ। आज बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

Recommended Video

    Bulandshahr Saints : Yogi Adityanath पर Priyanka Gandhi और Akhilesh Yadav का Attack | वनइंडिया हिंदी
    सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए: प्रियंका गांधी

    सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए: प्रियंका गांधी

    बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र के परोना गांव में दो साधुओं की हत्या पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हमलावर नजर आई। प्रिंयका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही उप्र में सौ लोगों की हत्या हो गई। तीन दिन पहले एटा में पचौरी परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। कोई नहीं जानता उनके साथ क्या हुआ। आज बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जांच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। निष्पक्ष जांच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष लाना चाहिए। यह सरकार की ज़िम्मेदारी है।'

    अखिलेश यादव ने जताया दुख

    अखिलेश यादव ने जताया दुख

    इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुलंदशहर की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उप्र के बुलंदशहर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की नृशंस हत्या अति निंदनीय व दुखद है। इस प्रकार की हत्याओं का राजनीतिकरण न करके, इनके पीछे की हिंसक मनोवृत्ति के मूल कारण या आपराधिक कारण की गहरी तलाश करने की आवश्यकता होती है। इसी आधार पर समय रहते न्यायोचित कार्रवाई करनी चाहिए।'

    यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लिया मामले का संज्ञान

    यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लिया मामले का संज्ञान

    बुलंदशहर में दोनों साधु की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। सीएम ने बुलंदशहर के एसएसपी को तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में विस्तृत आख्या देने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैं।

    शिव मंदिर में मिले दोनों साधुओं के शव

    शिव मंदिर में मिले दोनों साधुओं के शव

    वारदात बुलंदशहर के अनुपशहर थाना क्षेत्र के परोना गांव की है। परोना गांव के शिव मंदिर में पिछले करीब 10 वर्षों से साधु जगनदास (55) और सेवादास (35) रहते थे। सोमवार की देर रात मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले। इसे देखकर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

    चिमटा उठाने को लेकर हुआ था विवाद

    चिमटा उठाने को लेकर हुआ था विवाद

    सूचना मिलते ही एसएसपी संतोष कुमार, सीओ अनूपशहर अतुल चौबे, कोतवाल मिथिलेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों साधुओं की हत्या में गांव के ही एक युवक राजू को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार सुबह युवक की साधुओं से चिपटा उठाने को लेकर विवाद हुआ था।

    तलवार से काट दी गर्दन

    तलवार से काट दी गर्दन

    एसएसपी ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक, राजू ने तलवार से दोनों साधुओं की गर्दन रेतकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद गांव से बाहर जाते हुए देखा। उसे आधार पर पुलिस ने इसकी तलाश की और गांव से दो किमी दूर नेश की हालत में अर्धनग्न अवस्था में पुलिस को मिला है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

    ये भी पढ़ें:- बागपत: प्रेमिका की दहलीज पर प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, अपहरण करने आया था वो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+