लखनऊ: दादी इंदिरा गांधी के कमरे में बैठेंगी प्रियंका, तैयार हो रहा है दफ्तर

Lucknow News, लखनऊ। प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देखने वाले समर्थक अब खुश हो सकते हैं। महासचिव बनने के बाद यूपी कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रियंका गांधी का कमरा तैयार किया जा रहा है। प्रियंका उसी कमरे में बैठेंगी, जिसमें इंदिरा गांधी बैठती थीं।

इंदिरा गांधी की पोती के कंधों पर दारोमदार

इंदिरा गांधी की पोती के कंधों पर दारोमदार

प्रियंका गांधी की आधिकारिक एंट्री राजनीति में हो चुकी है। प्रियंका को महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार भी दिया गया है यानी कि यूपी का दारोमदार इस बार इंदिरा गांधी की पोती के कंधों पर ही रहेगा।

प्रियंका पर खेला बड़ा दांव

प्रियंका पर खेला बड़ा दांव

आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने अपना मास्टर कार्ड खेल दिया है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी पर बड़ा दांव खेला है। यूपी की सियासत में प्रियंका गांधी के नाम पर कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा कार्ड चला है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिम यूपी का प्रभार संभालेंगे।

क्या यूपी में वापसी कर पाएगी कांग्रेस

क्या यूपी में वापसी कर पाएगी कांग्रेस

2019 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से देखा जाए तो ये फैसला कांग्रेस के लिए ट्रंपकार्ड साबित हो सकता है। प्रियंका के चेहरे को आगे करके कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी खोई साख वापस पाने की कोशिश कर रही है। लोकसभा के लिहाज से देखा जाए तो यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, यहां लोकसभा की 80 सीटें हैं। ऐसे अब प्रियंका के आने से सिर्फ पूर्वी ही नहीं अवध क्षेत्र की सीटों पर भी असर पड़ेगा। यानी कि 40 से ज्यादा सीटों का दारोमदार प्रियंका गांधी के कंधों पर रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+