प्रियंका गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा, किया ये ट्वीट

लखनऊ, 12 अगस्त: रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। प्रियंका ने गुरुवार को महिला का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सड़क पर रोती हुई महिला का है, जो पिछले दिलों लखनऊ में हुए शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में शामिल होने आई थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में लाखों सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं और कई भर्तियां रुकी हैं। प्रदेश में युवाओं को प्राथमिकता देने वाला विकल्प चाहिए।

Recommended Video

      Uttar Pradesh: बेरोजगारी के मुद्दे पर Priyanka Gandhi ने Yogi Govt. पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
      priyanka gandhi targets yogi government over employment issue

      प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया ट्वीट, लिखी ये बातें

      प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ''आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस है। क्या उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं से वादा कर सकती है कि जब वे रोजगार मांगने जाएंगे, धमकियों व लाठी के बजाय उन्हें उनका हक मिलेगा?'' प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में लाखों सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं व कई भर्तियां रुकी हैं। प्रदेश में युवाओं को प्राथमिकता देने वाला विकल्प चाहिए।

      उत्तर प्रदेश में लंबे समय से शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी

      उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती की मांग कर रहे हैं। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था कि प्राथमिक शिक्षकों के 51 हजार से अधिक पद रिक्त हैं और जल्द ही भर्ती होगी। भर्ती का नया विज्ञापन जारी न होने से प्रतियोगी 22 जून से लगातार शिक्षा निदेशालय एससीईआरटी पर आंदोलन कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिनों लखनऊ में भाजपा कार्यालय का घेराव किया था। बुधवार को विरोध जताने के लिए ये अभ्यर्थी पानी की टंकी पर चढ़ गए। अभ्यर्थियों को गुरुवार दोपहर बाद तक नहीं उतारा जा सका है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+