'वोट की ताकत वाले जनतंत्र पर योगीजी का जंगलराज हावी हो गया', प्रियंका गांधी ने कहा

'वोट की ताकत वाले जनतंत्र पर योगीजी का जंगलराज हावी हो गया', प्रियंका गांधी ने कहा

लखनऊ, 11 जुलाई: यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में भी प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा का परचम लहराया है। हालांकि, ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हिंसा और झड़प की घटनाएं भी सामने आई है। तो वहीं, अब कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'वोट की ताकत वाले जनतंत्र पर योगीजी का जंगलराज हावी हो गया है।'

Recommended Video

    UP Block Pramukh Chunav: Priyanka Gandhi का Yogi Government पर हमला, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi criticizes Yogi government over fierceness during UP Block Pramukh Chunav

    जनतंत्र पर हावी हो गया जंगलराज: प्रियंका गांधी
    प्रियंका गांधी ने यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा के वीडियो शेयर कर ट्वीट किया है। हिंसा के वीडियो शेयर करने के साथ ही प्रियंका गांधी ने लिखा, 'जनता ने वोट देकर बीडीसी चुने, योगीजी के जंगलराज ने गोली, बम, पत्थर, लाठी चलाकर उन्हें धमकाया, उनका अपहरण किया, महिला सदस्यों के साथ बदतमीजी की। वोट की ताकत वाले जनतंत्र पर योगीजी का जंगलराज हावी हो गया है। उन्हें ध्यान रखना चाहिए यह देश, इसका लोकतंत्र, इसकी जनता उनसे बड़ी है।'

    12 शहरों का वीडियो किया पोस्ट
    इसके साथ ही प्रियंका ने उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में हो रही चुनावी हिंसा के वीडियो पोस्ट किए और कहा कि भाजपा गुंडे हिंसा फैला रहे है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने भी योगी सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा था, 'कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही। व्यवहार वही।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+