'आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार', प्रियंका गांधी ने कहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसा है। महंगाई के मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार।'

Priyanka Gandhi criticizes the central government on the issue of rising inflation

Recommended Video

    Priyanka Gandhi का महंगाई को लेकर Modi Govt पर तंज, कहा- इस बार बहानों की बौछार | वनइंडिया हिंदी

    इस बार बहानों की बौछार: प्रियंका गांधी
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'महंगाई बढ़ने पर भाजपा सरकार के बहाने, सर्दी के कारण दाम बढ़े, पिछली सरकारों का दोष, लोग कम यात्रा करें इसलिए टिकट के दाम बढ़े। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर हमारा नियंत्रण नहीं है। आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार।'

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गिनाए थे महंगाई के कारण
    देश में बढ़ती महंगाई पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण बताए। 21 फरवरी को ट्वीट करते हुए ईंधन की कीमत बढ़ने के पीछे कारण बताए थे। कहा कि 'अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की वजह से ग्राहकों पर असर पड़ा है। सर्दियां खत्म हो रही हैं तो कीमतें भी घटेंगी। यह एक अंतरराष्ट्रीय मसला है। सर्दियों में मांग बढ़ने की वजह से कीमतों में उछाल आया है। अब कीमतें कम होंगी।'

    निर्मला सीतारमण ने कही थी ये बात
    वहीं, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा गया कि तेल की बढ़ती कीमतों पर सरकार लगाम कब लगाएगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'कब होगा... इसके बारे में मैं कह नहीं सकती। अभी इस पर कुछ भी कहना धर्म संकट की तरह है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+