क्या सरकार को संकट के समय ईंधन के दाम बढ़ाकर नागरिकों की जेब पर वार करना चाहिए? Priyanka Gandhi ने पूछा सवाल
क्या सरकार को संकट के समय ईंधन के दाम बढ़ाकर नागरिकों की जेब पर वार करना चाहिए? Priyanka Gandhi ने पूछा सवाल
लखनऊ, मई 07: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का जो सिलसिला शुरू किया है, वो आज चौथे दिन भी जारी है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल जहां 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ तो वहीं डीजल के दाम 31 पैसे बढ़े हैं, जबकि गुरुवार को पेट्रोल के दाम 25 पैसे और डीजल के दाम 30 पैसे बढ़े थे। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हूए प्रियंका गांधी ने एक सावल भी पूछा है।

संकट के समय में भाजपा सरकार को लूटने से फुर्सन कहां: प्रियंका गांधी
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, 'देश कोरोना के भयानक संकट से जूझ रहा है लेकिन भाजपा सरकार को लूटने से फुर्सत कहां है। चुनाव खत्म होते ही, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा कर लूट चालू हो गई।' इस दौरान प्रियंका गांधी केंद्र सरकार से सवाल भी पूछा। प्रियंका गांधी ने पूछा- क्या सरकार को इस संकट के समय दाम बढ़ाकर नागरिकों की जेब पर वार करना चाहिए?
राहुल गांधी ने भी कसा था तंज
इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर तंज कसा था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि चुनाव खत्म, लूट फिर शुरू!। मालूम हो कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित हुए हैं और उसके बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।
ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
दिल्ली : 91.27 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 97.61 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 91.41 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 93.15 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: 94.30 रुपये प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल 99.28 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: 89.36 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: 89.44 रुपये प्रति लीटर
पटना: 93.52 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
दिल्ली : 81.73 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 88.82 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 84.57 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: 86.65 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: 86.64 रुपये प्रति लीटर
पटना: 86.94 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: 82.10 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: 82.18 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications