Priyanka Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, लिखा- 'वाह री सरकार, आपदा में भी ढूंढ़ लिया अवसर'
लखनऊ, मई 09: कोरोना वायरस वैक्सीन पर केंद्र सरकार द्वारा राज्यों सरकारों से जीएसटी वसूले जाने पर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लिखा, 'वाह री सरकार! आपदा में भी अवसर ढूंढ़ लिया।' इससे पहले कांग्रेस नेता व प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।
Recommended Video

'वाह री सरकार, आपदा में भी ढूंढ़ लिया अवसर'
कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'वाह री सरकार! आपदा में भी अवसर ढूंढ़ लिया। केंद्र सरकार जीवन रक्षक दवाइयों व मास्क आदि पर तो जीएसटी ले ही रही है, वैक्सीन पर भी जीएसटी लगा रही है। जो चीज नागरिकों को मुफ्त मिलनी चाहिए थी उस पर टैक्स वसूला जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ 20,000 करोड़ खर्च करके सेंट्रल विस्टा और मोदी महल पर फिजूलखर्च किया जा रहा है।'
जनता के प्राण जाएं पर PM की टैक्स वसूली ना जाए: राहुल गांधी
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से देश के पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जनता के प्राण जाएं पर PM की टैक्स वसूली न जाए!' इसके साथ उन्होंने #GST भी लिखा है। यानि उन्होंने सीधे-सीधे केंद्र सरकार पर कोरोना वायरस वैक्सीन पर राज्य सरकारों से वसूले जा रहे जीएसटी का विरोध किया है।
केंद्र सरकार 5 फीसदी वसूल रही है जीएसटी
मालूम हो कि राज्य सरकारों से कोरोना वायरस वैक्सीन पर 5 फीसदी का जीसटी वसूला जा रहा है। इससे पहले कई सरकारों ने कोरोना वायरस वैक्सीन पर लगने वाले जीएसटी का विरोध किया था। 5 फीसदी जीएसटी का मतलब ये है कि राज्य सरकारों को वैक्सीन की प्रति डोज पर 15-20 रुपए अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। बीते दिनों राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications