यूपी के शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े पर प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, कही ये बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार योगी सरकार को घेरने में जुटी हैं। रविवार को भी उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को खूब टॉलरेट कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया 'शिक्षा विभाग में इतने बड़े-बड़े फर्जीवाड़े हो रहे हैं तो क्या विभाग के मंत्री की जानकारी में ये नहीं था? क्या मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी भनक भी नहीं लगी? हैरानी की बात है जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले बड़ी मछलियों के भ्रष्टाचार को खूब टॉलरेट कर रहे हैं।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने Yogi Government से पूछा Forgery की भनक क्यों नहीं लगी? | वनइंडिया हिंदी
    priyanka gandhi attacks on yogi govt over 69000 teacher recruitment and anamika shukla case

    यूपी के शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा

    बता दें, उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 'अनामिका शुक्ला' के नाम से अलग-अलग टीचरों के नौकरी करने का फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, आजमगढ़ जिले में भी प्रीति यादव के नाम पर दो जगह नौकरी का मामला पकड़ा गया है, जबकि असली प्रीति यादव बेरोजगार है। प्रियंका गांधी ने ऐसे ही एक मामले की खबर का लिंक शेयर करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यह संभव ही नहीं है कि शिक्षा विभाग में इतने बड़े-बड़े फर्जीवाड़े हों और विभाग के मंत्री को जानकारी ना हो। उन्होंने पूछा कि तब किस प्रकार की व्यवस्था को बेहतर करने का दावा योगी आदित्यनाथ सरकार कर रही है।

    प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर निशाना

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यह हजम नहीं होता कि सरकार की नाक के नीचे घोटाले का पूरा खांका तैयार होता रहा और सरकार इससे अनजान रही। शिक्षा विभाग में इतने बड़े-बड़े फर्जीवाड़े होते रहे और विभागीय मंत्री आंख मूंदे रहे। क्या मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी भनक भी नहीं लगी? उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले बड़ी मछलियों के भ्रष्टाचार को खूब टॉलरेट कर रहे हैं। सिस्टम में बैठे लोगों की सांठगांठ से यह संभव हुआ है और अब सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए युवाओं को जवाब देना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+