पीएम मोदी पर मुलायम के बयान से गदगद हुए भाजपा कार्यकर्ता, लखनऊ में लगाए होर्डिंग

Lucknow News, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी ने सबके साथ मिलकर काम किया है। वह उनके फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना करते है। जिसके बाद लखनऊ शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव का अभार व्यक्त करते हुए होर्डिंग लगाये है।

Poster put up in Lucknow thanking Mulayam Singh Yadav

इसे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता ने लगवाया है। होर्डिंग में लिखा गया कि मुलायम सिंह यादव का धन्यवाद, आपने लोक सभा में 125 करोड़ देशवासियों के मन की बात कही। होर्डिंग में मुलायम के बयान देते स्क्रीनशॉट भी लगाया गया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया था।

बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने पहले दलों के नेताओं के पारंपरिक संबोधन के दौरान मुलायम सिंह ने कहा कि हमारी कामना है कि जितन सदस्य इस सदन में हैं, सबके सब फिर लौटकर आएं। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना की। मुलायम सिंह यादव के इस बयान के बात राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है और क्रिया और प्रतिक्रियाओं का दो शुरू भी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+