अवैध खनन मामले पर सपा कार्यालय के बाहर होर्डिंग, CBI, ED को बताया तोता-मैना

Lucknow news, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। इस होर्डिंग को एक छात्रनेता की तरफ से लगाया गया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खनन घोटाला मामले में सीबीआई जांच के दायरे में आने पर छात्र नेता ने जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी को लेकर होर्डिंग लगाई है। इस होर्डिंग्स में जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी को तोता-मैना और दोनों को भाजपा बताया है। ये होर्डिंग्स को छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपू श्रीवास्तव ने लगाया है।

poster outside the samajwadi party office in lucknow

सपा बसपा गठबंधन की भी लगी तस्वीर
होर्डिंग्स में एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और दूसरी तरफ बसपा सुप्रीमो मायावती की गठबंधन वाली तस्वीर लगी है। जिसमें अखिलेश यादव मायावती को बुके दे रहे थे। होर्डिंग्स में संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर और सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी समेत कई नेताओं की तस्वीरें लगी हैं।

पहले भी सपा कार्यालय के बाहर लगे थे होर्डिंग्स
बता दें इससे पहले भी सपा कार्यालय के बाहर होर्डिंग्स लगाए गए थे। ये होर्डिंग भी सुल्तानपुर छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपू श्रीवास्तव ने ही लगाए थे। इस होर्डिंग में लिखा था कि हमारे पास गठबंधन है और भाजपा के पास सीबीआई। साथ ही लिखा था कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। वहीं होर्डिंग के ऊपर डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित कई लोगों की फोटो लगी थी। होर्डिंग को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ये भी पढ़ें-कातिल मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी मौत, बेटे की गवाही पर दोनों को मिली उम्रकैद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+