'हमारे पास गठबंधन है और भाजपा के पास CBI', लखनऊ में लगे मायावती-अखिलेश के पोस्टर
Lucknow news, लखनऊ। आगामी लोकसभा 2019 चुनाव ने उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। इस हलचल में घटनाक्रम भी तेज हो गए है। इसे हवा देने का काम कर रहे हैं पोस्टर। राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और मायावती के पोस्टर लगाए गए हैं। पार्टी कार्यालय के बाहर होर्डिग लगाई गई हैं। ये पोस्टर और होर्डिग छात्र सभा की तरफ से लगाए गए हैं।

हमारे पास गठबंधन है और भाजपा के पास सीबीआई
होर्डिग में सुल्तानपुर छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपू श्रीवास्तव ने लगाए है। इस होर्डिग में लिखा है कि हमारे पास गठबंधन है और भाजपा के पास सीबीआई। साथ ही लिखा है कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। वहीं होर्डिंग के ऊपर डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित कई नेताओं की फोटो लगी हैं। होर्डिंग को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
खनन घोटाले में सीबीआई के दायरे पर अखिलेश यादव को मायावती और कांग्रेस का साथ मिल गया है। घोटाले में सीबीआई के शिकंजे में आने के बाद बसपा मुखिया मायावती ने अखिलेश को फोन करके कहा था कि उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है। ये सब गठबंधन के साइड इफेक्ट हैं। गठबंधन के कारण बौखलाहत में भाजपा ने ये साजिश रची है।
ये भी पढ़ें- BTC की छात्रा ने SDM पर लगाए रेप के आरोप, बीवी के फोन से खुला राज












Click it and Unblock the Notifications