BTC की छात्रा ने SDM पर लगाए रेप के आरोप, बीवी के फोन से खुला राज

Jhansi News, झांसी। चित्रकूट में तैनात अतिरिक्त एसडीएम पर बीटीसी की छात्रा ने शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि जालौन में तैनाती के दौरान दोनों में दोस्ती हुई थी। जिसके बाद पीसीएस अफसर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब युवती को एसडीएम के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

physical attack case registered against pcs officer in Jhansi

जानकारी के अनुसार, मामला झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र इलाके का है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके घर के पास जालौन के तत्कालीन एसडीएम सौजन्य कुमार का आना जाना था। धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ गया और ये मुलाकातें प्यार में तब्दील हो गईं। इसके बाद एसडीएम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर वह कई दिन तक साथ-साथ रहे। इसके बाद मई में एसडीएम का तबादला चित्रकूट हो गया।

पीड़िता ने बताया कि उसका जन्म दिन मनाने के लिए एसडीएम उसे होटल में लगे। वहां एसडीएम के फोन पर उनकी पत्नी का फोन आया। महिला ने फोन पर बताया कि वह एसडीएम की पत्नी है और उनके दो बच्चे भी है। इस बात को लेकर युवकी की एसडीएम से हॉट-टॉक भी हुई थी। इसके बाद से उसने एसडीएम से मिलने से इंकार कर दिया। बता दें कि पीड़िता की तहरीर पर नवाबाद थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+