लखनऊ: दरोगा ने सर्विस पिस्टल से की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 3 घायल

Lucknow news, लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में देर रात नाली व स्ट्रीट लाइट के विवाद में एक दरोगा ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरोगा को ​हिरासत में ले लिया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कहासुनी के बाद की फायरिंग

कहासुनी के बाद की फायरिंग

मामला मडियांव थानाक्षेत्र का है। अजीजनगर में रहने वाले दरोगा अमित कुमार का पड़ोसियों से नाली व स्ट्रीट लाइट को लेकर विवाद है। अमित प्रतापगढ़ कोतवाली में तैनात हैं और फिलहाल छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार की रात अमित की बेरी होटल के पास एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग के दौरान मोहल्ले के शब्बीर की हथेली पर गोली लगी और वह जख्मी हो गए। इसके अलावा पास में मौजूद वकील अजय कुमार यादव और ज्योति शुक्ला घायल हुई।

दरोगा की मोटरसाइकिल में लगाई आग

दरोगा की मोटरसाइकिल में लगाई आग

घटना से आक्रोशित भीड़ ने पुलिस का घेराव कर दरोगा की मोटरसाइकिल को आग लगा दी। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दरोगा की रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है। वहीं पीड़ितों की तहरीर के आधार पर आरोपी दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

क्या कहते हैं अधिकारी

क्या कहते हैं अधिकारी

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा जा रहा है। सरकारी रिवॉल्वर लेकर आने के बारे में तहकीकात की जाएगी। एसपी ट्रांसगोमती अमित कुमार ने बताया कि प्रतापगढ़ के सदरपुर थाने में तैनात सबइंस्पेक्टर अमित द्वारा फायरिंग की गई है जिसमें घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है और दरोगा को हिरासत में ले लिया गया है, साथ ही उनके पास से घटना में स्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर सीज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की तरफ से मिली तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+