'हाथ मत लगाना, दूर रहो...,' लखनऊ में पुलिसवाले को पहले महिला ने चप्पल से पीटा, फिर लेडी कॉन्स्टेबल ने हड़काया

लखनऊ, 18 मार्च: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला और उसका पति पुलिसवाले से भिड़ गए। पुलिसवाले ने शख्स पर लाठी चलाई तो उसकी पत्नी ने चप्पल से पुलिसवाले की पिटाई कर दी। देखते-देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान वहां पहुंची महिला सिपाही ने भी पुलिसकर्मी को हड़का दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

चारबाग रेलवे स्टेशन का है मामला

चारबाग रेलवे स्टेशन का है मामला

मामला चारबाग रेलवे स्टेशन का है। बताया जा रहा है कि कपड़ों की गठरी उठाने को लेकर पुलिसकर्मी ने महिला, उसके पति और बच्चे को पीटा दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने बच्चे के हाथ तोड़ने की धमकी भी दी। जिसके बाद बच्चे के बच्चे का पिता पुलिसकर्मी से भिड़ गया। पुलिस कर्मी लाठी से शख्स को पीटने लगता है तो शख्स उसकी लाठी पकड़ लेता है। अपने पति को बचाने के लिए महिला पुलिसवाले को चप्पल से पीट देती है।

महिला सिपाही ने पुलिसकर्मी को हड़काया, बोली- हाथ मत लगाना

महिला सिपाही ने पुलिसकर्मी को हड़काया, बोली- हाथ मत लगाना

कहा ये भी जा रहा है कि पुलिसवाला शराब के नशे में था। झड़प के दौरान उसने महिला को भी नहीं बक्शा। पुलिसवाले ने महिला को ऐसा धक्का दिया कि वह जमीन पर गिर पड़ी। हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही वहां मौजूद एक महिला सिपाही मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला, महिला सिपाही को पूरी बात बताने लगी तो पुलिसवाले ने महिला सिपाही को टच करते हुए जाने की बात कही। इसपर महिला सिपाही ने पुलिसवाले को हड़काते हुए कहा, 'हाथ मत लगाना, दूर रहो'।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इसके बाद महिला चप्पल से फिर पुलिसकर्मी को पीट देती है। जिससे उसका पति और बच्चा पुलिसवाले के चंगुल से छूट सके। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिसकर्मी की पहचान नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+