कोविड के बीच लखनऊ में चल रही थी अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग, पुलिस ने कराई बंद
कोविड के बीच लखनऊ में चल रही थी अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग, पुलिस ने कराई बंद
लखनऊ, अप्रैल 15: कोरोना वायरस संक्रमण उत्तर प्रदेश में बेकाबू हो गया है। पिछले 24 घंटों में 20 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज दर्ज किए गए हैं। तो वहीं, संक्रमण के कारण प्रदेश की राजधानी लखनऊ में त्राहि-त्राहि मची हुई है। लखनऊ जिला प्रशासन ने पार्क दोपहर में विजिटर्स के लिए बंद कर दिए गए हैं। लेकिन बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क चल रही थी, जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया और पुलिस को सूचना दी।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत और हंगामे को देखते हुए शूटिंग बंद कर दी। खबरों के मुताबिक, फिल्म का शहर में शूटिंग शेड्यूल आठ से दस दिन का बताया जा रहा है, जिसमें अधिकांश सीन इंडोर शूट किए गए हैं। इसमें इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान व गोमतीनगर स्थित एक होटल में भी सीन फिल्माए गए हैं। अभी फिल्म का तीन दिन का शेड्यूल बचा हुआ है, जिसमें गोमतीनगर स्थित एक होटल में शूटिंग होगी। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला के मुताबिक एलडीए से पूर्व में परमिशन लिया गया था। हालांकि वर्तमान में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शूटिंग रोक दी गई है।
बेगम हजरत महल पार्क में दोपहर में करीब तीन बजे शूटिंग चल रही थी। शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन खुद अपनी प्रोडक्शन टीम के साथ पार्क में मौजूद थे। शूटिंग की सूचना पर आसपास भीड़ जुटने लगी। पुलिस को शिकायत मिली तो मौके पर पहुंचकर शूटिंग बंद कराई। एलडीए के अधिशासी अभियंता व पार्क प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि शूटिंग के लिए पूर्व में अनुमति ली गई थी। अनुमति के वक्त ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए आवेदक को कहा गया था। अनुमति के लिए जरूरी शुल्क भी एलडीए में जमा किया गया है।
अभिषेक ने शेयर की ये पोस्ट
बता दें कि गुरुवार को अभिषेक ने लखनऊ से फोटो भी शेयर की है। फोटो में वो मास्क लगाए दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा-प्लीज अपना मास्क लगाए रखे। अगर आप अपने लिए नहीं कर रहे तो कम से कम अपने परिवार, दोस्त और प्रियजनों के बारे में तो सोचिए।












Click it and Unblock the Notifications