यूपी में जंगलराज, लॉकअप में कैदी की मौत के बाद, कोतवाली को किया आग के हवाले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस का एक बार फिर से घिनौना चेहरा सामने आया है। यूपी के बाराबंकी थाने में एक आरोपी की मौत हो जाने से गुस्सायें लोगों ने पुलिस चौकी को ही आग लगा दी है।

Police station of Barabanki set ablaze after the death of a prisoner in the Jail

देवा कोतवाली के माती पुलिस चौकी में बंद एक कैदी सुभाष रघुवंशी, जिसपर बाइक चुराने का आरोप था। उसकी बेहद ही रहस्यमयी तरीके से जेल के भीतर मौत हो गयी। कैदी की जेल में मौत होने से स्थानीय लोगों और परिवारीजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

लॉकअप में कैदी की मौत के बाद कोतवाली को फूंक डाला

मृत कैदी के परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी पर जमकर पत्थरबाजी की। यही नहीं गुस्साये लोगों ने पुलिस चौकी को ही आग लगा दिया। तोड़फोड़ में कई गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया।

बाराबंकी के डीमए योगेश्वर राम मिश्रा के अनुसार थाने पर पत्थरबाजी के चलते कई लोग घायल हुए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं संदिग्ध परिस्थिति में कैदी की मौत के बाद चौकी इंचार्ज और दो कॉस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दे दिये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+