Kalyan Singh के घर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, अंतिम दर्शन कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Kalyan Singh के घर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, अंतिम दर्शन कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
लखनऊ, 22 अगस्त: यूपी के पूर्व सीएम व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का 21 अगस्त की देर रात निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। बाबूजी कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी रविवार 22 अगस्त सुबह 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए। इस दौरान एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें रिसीव किया। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी कल्याण सिंह के लखनऊ स्थित आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करे श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,
वह जीवन भर जनकल्याण के लिए जिए। पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया। वो विश्वास का दूसरा नाम थे। उन्हें जो भी दायित्व मिला, चाहे संगठन में ही या सरकार के सबका जिम्मेदारी के साथ पालन किया। वो एक पुरुषार्थी थे। यही कामना है की प्रभुंकी आत्म को शांति प्रदान करें।'
Recommended Video
Kalyan Singh Passes Away: PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
पीएम नरेद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा,
कल्याण सिंह जी समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनका समर्पण और सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में कल्याण सिंह ने अहम भूमिका निभाई। देश की हर पीढ़ी इसके लिए उनकी आभारी रहेगी। भारतीय मूल्यों में वे रचे-बसे थे और अपनी सदियों पुरानी परंपरा को लेकर उन्हें गर्व था। दुख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं। कल्याण सिंह जी जमीन से जुड़े बड़े राजनेता और कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान अमिट है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति!
पीएम ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन हमारे लिए शोक की घड़ी है। माता पिता ने जो नाम दिया था उसको सार्थक किया। उन्होंने जनकल्याण को ही अपने जीवन का मंत्र बनाया था। कल्याण सिंह भारत के कौने-कौने में एक विश्वास बन गए थे। वो एक निर्णय करता थे। उनके आदर्शों लेकर हमेशा आगे बढ़ेगे। इससे पहले पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के आवास जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।












Click it and Unblock the Notifications