बहराइच में आज राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के बहराइच में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रावस्ती के महान योद्धा महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का शिलान्यास करेंगे।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के बहराइच में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रावस्ती के महान योद्धा महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का शिलान्यास करेंगे। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे, इस अवसर पर वह श्रावस्ती, चित्तौरा झील और बहराइच के सौंदर्यीकरण के कार्यक्रमों का भी अनावरण करेंगे।

narendra modi

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस दौरान पीएम मोदी कैफेटेरिया, गेस्ट हाउस और बच्चों के पार्क जैसी विभिन्न पर्यटक सुविधाओं के विकास की भी घोषणा करेंगे। बहराइच में राजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर 16 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। बता दें कि सत्ता में आने के बाद से, मोदी सरकार ने राजा सुहेलदेव को सम्मानित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। फरवरी 2016 में, बीजेपी नेता अमित शाह ने सुहेलदेव की एक प्रतिमा का अनावरण किया और भारत-नेपाल सीमा के पास बहराइच जिले में उन पर एक किताब भी लॉन्च की थी।

केंद्र सरकार ने उनके सम्मान में एक डाक टिकट भी जारी किया था, और एक सुपरफास्ट ट्रेन सुहिलदेव एक्सप्रेस भी चलायी थी। सप्ताह में तीन बार चलने वाली यह ट्रेन पूर्वांचल के गाजीपुर से दिल्ली के आनंद विहार तक भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य को कवर करती है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव की जयंती के मौके पर यूपी के बहराइच में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पीएम मोदी द्वारा कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय का भी लोकार्पण करेंगे। आपको बता दें कि राजा सुहेलदेव को राजभर समुदाय का प्रतीक माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+