पीएम मोदी की क्लास में यूपी के भाजपा सांसद हुए फेल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों को अपने सवालों के सामने धराशायी कर दिया। उत्तर प्रदेश के विधायकों पीएम मोदी के सवालों के सामने बगले झांकते नजर आये। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सांसदों से पूछा कि एनडीए सरकार के केंद्र में आने के बाद कितने निर्वाचन क्षेत्रों के गांवों में बिजली आयी।
पीएम मोदी अप्रैल माह में दो बार करेंगे यूपी का दौरा

पीएम ने पूछा कि कितने लोगों ने दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत जानकारी लेने के लिए पीएमओ का एप्लिकेशन डाउनलोड किया। लेकिन जब इन सवालों के जवाब देने में सांसद असमर्थ हुए तो खुद प्रधानमंत्री ने इन लोगों को इन सवालों को जवाब दिये। पीएम ने बताया कि एनडीए की सरकार के आने के बाद 1529 गांवों में से 1248 गांवों का विद्युतीकरण हुआ।
पीएम मोदी के वाराणसी को जल्द मिलेगी मेट्रो, जानिये पूरा ब्योरा
पीएम ने सांसदों से निराशा जताते हुए कहा कि यह जानकारियां आपकी उंगलियों पर होनी चाहिए, इन जानकारियों के बगैर आप अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों को जागरूक नहीं कर पायेंगे। बैठक में मौजूद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमें 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने क्षेत्र में जागरुकता अभियान शुरु करे।
शाह ने सांसदों को कहा कि केंद्र की योजनाओं की जानकारी लोगों को होनी चाहिए, वह यूपी सरकार के खाते में नहीं जानी चाहिए। ग्रामीण लोगों के लिए चल रही उज्जवला रसोई गैस स्कीम के बारे में भी लोगों को जागरूक करने के लिए भी सांसदों से कहा। इसके साथ ही अमित शाह ने विधायकों से सोशल मीडिया पर 25 हजार लाइक जबकि सांसदों से 50 हजार लाइक बटोरने को भी कहा है।
-
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Vedanta Power Plant blast: पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications