लखनऊ में PCS अफसर की पत्नी की हत्या, फांसी से लटका मिला भतीजे का शव
लखनऊ, 13 जुलाई: राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। तालकटोरा इलाके में पीसीएस अफसर धनश्याम वर्मा की पत्नी अनीता वर्मा की हत्या कर दी गई है। धनश्याम वर्मा के 38 वर्षीय भतीजे का शव भी फांसी के फंदे से लटकता मिला है। कहा जा रहा है कि भतीजे ने ही चाची की हत्या के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में था। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

घनश्याम वर्मा प्रयागराज में निबंधन विभाग में कर निबंधक के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार राजाजीपुरम ई-ब्लॉक में रहता है। आरोप है कि घनश्याम वर्मा की पत्नी अनीता (45) की हत्या उनके भतीजे अजीत वर्मा ने कर दी। इसके बाद अजीत कमरे में गया और फांसी लगा ली। अनीता के पति घनश्याम प्रयागराज स्थित एजी दफ्तर में कर निबंधक के पद पर तैनात हैं।
2011 से घनश्याम के परिवार के साथ रह रहा था भतीजा
एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार घनश्यान वर्मा और अनीता के बड़े बेटे का नाम अलंकार है। भतीजे अजीत को घनश्याम ने यहां बच्चों की देखरेख के लिए रखा हुआ था। वह धनश्याम के परिवार के साथ साल 2011 से रह रहा था। अनीता घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक डांस क्लास जाती थीं। सोमवार की शाम बेटा अलंकार अपना मोबाइल बनवाने के लिए गया था, जबकि छोटा बेटा सो रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान अजीत ने अनीता को पीटा और बाथरूम के पाइप से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद पड़ोस स्थित कमरे में खुद जाकर फांसी लगा ली। बच्चों ने अनीता को फोन किया तो वह बंद मिली। इसके बाद अजीत को कॉल किया तो उसका फोन भी बंद मिला। बच्चों ने पिता घनश्याम को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद आज सुबह घनश्याम घर पहुंच गए और खोजबीन शुरू की। थर्ड फ्लोर पर अनीता का शव बाथरूम में पड़ा मिला। अजीत का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।












Click it and Unblock the Notifications