अब पुराने 500-1000 के साथ भर सकेंगे अपना बिजली बिल

आप पुराने 500-1000 रु. के नोट से भी अपना बकाया बिजली बिल चुका सकेंगे।

लखनऊ। अगर आप अब तक इस बात से परेशान है कि 500-1000 रुपए के नोट बैन होने के बाद उनका काम कैसे चलेगा तो आपको बता दें कि अब आपको घबराने की कोई जरुरत नहीं है। दरअसल आज से बैंकों में पुराने नोटों को बदलने का काम शुरु हो गया है।

Electricity

सभी बैकों में पुराने 500-1000 के नोटों को बदलने के लिए अतिरिक्त सुविधाएं की गई हैं। वहीं आम पब्लिक को कैश की किल्लत से बचाने के लिए सरकार ने भी कई सहूलियत दी है। उत्तर प्रदेश बिजली विभाग को निर्देश दिया गया है कि वो पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों को स्वीकार करें। यानी सरकार के फैसले के बाद अब उपभोक्ता बिजली विभाग में पुराने नोटों से बिजली बिल चुका सकते हैं।

ऊर्जा व औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल के अनुरोध को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने स्वीकार करते हुए इसकी अनुमति दी है। यानी अब आप पुराने नोटों से ही अपने बिजली बिल भर सकेंगे। संजय अग्रवाल ने वित्त मंत्रालय से लिखित रुप से आग्रह किया था कि वो उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं एवं विभाग के नुकसान को देखते हुए पुराने 500 एवं 1000 रुपये के नोटों को जमा करने की अनुमति दे।

सरकार ने उनके इस अनुरोध को मान लिया है और अब यूपी में लोगों को पुराने नोटों से बिजली बिल भरने की छूट मिल गई। इस छूट के बाद गांवों में कलेक्शन सेंटर खोलकर बिल जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+