सदन में अखिलेश का क्यों बना मजाक?

स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपने अभिभाषण में अखिलेश को अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं लेकिन सरकार में उन्हें बौना, लाचार, बेचारा और मजलूम बना दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आज डॉ लोहिया होते तो वो समाजवादियों को कभी माफ नहीं करते।
विपक्ष ने अखिलेश सरकार पर तीखा वार करते हुए कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ने डॉ लोहिया के समाजवादी पर ग्रहण लगाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पौने दो साल में सरकार की नैया डगमगा गई है। अखिलेश की सरकार को निरंकुश बताते हुए उन्होंने कहा कि वह न इधर के रहे न उधर के। विपक्षी दल ने सपा सरकार पर युवाओं को रोजगार देने में नाकामयाब रही है। उन्होंने अखिलेश और मुलायम पर आरोप लगाया कि दानों बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। यूपी की चरमराई व्यवस्था पर सपा सरकार को घेतर हुए उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को सरकार का मौन समर्थन है। अब 115 दंगे हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications