Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी के अस्पतालों में कल से शुरू हो जाएंगी OPD सेवाएं, द‍िशा-निर्देश जारी

लखनऊ, जून 03: उत्तर प्रदेश में 4 जून यान‍ि कल से सभी जिलों के अस्पतालों में ओपीडी के साथ सर्जरी के काम शुरू कर दिए जाएंगे। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर किसी अस्पताल में कोव‍िड के मरीज होंगे तो उन्हें जिले में एक नोडल हॉस्‍प‍िटल बनाकर वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। बाकी पूरे अस्पताल को सैनेटाइज करवाकर ओपीडी शुरू करने के लिए कहा गया है। इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि अस्पताल में फीवर क्लीनिक जरूर बनाया जाए। वहीं, जिन लोगों की सर्जरी पहले से शेड्यूल थी, उनकी सर्जरी के साथ-साथ तमाम नई सर्जरी को भी की जाए। गर्भवती महिलाओं की प्रेग्‍नेंसी, आंखों से जुड़ी सर्जरी के साथ प्राथमिकता वाली सर्जरी का चयन किया जाए।

opd services resumed in uttar pradesh from 4th june

Recommended Video

    Coronavirus: Uttar Pradesh के अस्पतालों में 4 June से शुरू होगी OPD और Surgery सेवा | वनइंडिया हिंदी

    शल्य चिकित्सा सेवाएं भी उचित देखभाल और सावधानी के साथ शुरू की जाएंगी

    अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि गैर कोविड-19 देखभाल की खराब उपलब्धता के कारण पीड़ित रोगियों की रिपोर्ट के बीच, सामान्य रोगी देखभाल को बहाल करना महत्वपूर्ण है। इसके मद्देनजर इसके लिए जिलों को कई निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार कोविड संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पतालों में शल्य चिकित्सा सेवाएं भी उचित देखभाल और सावधानी के साथ शुरू की जाएंगी।

    सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में फीवर क्लीनिक होगा

    आदेश में कहा गया है, "नियोजित सर्जरी आरटी पीसीआर और ट्रूनेट नि‍गेट‍िव रिपोर्ट के बाद निर्धारित की जा सकती है।" सभी जिला अस्पतालों में चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की उचित व्यवस्था के साथ पोस्ट कोविड देखभाल भी शुरू की जाएगी। सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में फीवर क्लीनिक होगा। बुखार, इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी वाले मरीजों को अन्य मरीजों से दूर रखा जाए। वहां भी कोविड 19 स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+