मिर्जापुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देंगे ओपी राजभर

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मिर्जापुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। सुभासपा ने कहा ​है कि जो भाजपा को हराएगा उसी को वह समर्थन देंगे।

op rajbhar to support congress candidate on mirzapur lok sabha seat

कांग्रेस कार्यालय में समर्थन की घोषणा

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ छोड़ने वाले ओम प्रकाश राजभर ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। भाजपा के साथ तालमेल नहीं बन पाने पर सुभासपा ने कांग्रेस उम्मीदवार ​ललितेश पति त्रिपाठी को अपना समर्थन दिया है। भरुहना स्थित कांग्रेस कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव संतोष पांडेय ने कांग्रेस नेता और पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी की मौजूदगी में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की।

जो भाजपा को हराएगा, उसका समर्थन करेगी सुभासपा

इस दौरान संतोष पांडेय ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य है, जो भाजपा को हराएगा उसे उनकी पार्टी समर्थन करेगी। वहीं, कांग्रेस नेता राजेश ​पति त्रिपाठी ने कहा कि खुद टेलीफोन कर सुभासपा के नेता संतोष पांडेय ने कहा कि उनके अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+