यूपी से गिरफ्तार ISIS के संदिग्ध आतंकी की उम्र सिर्फ 16 साल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन अपने पैर मजबूत कर रहा है उसने खुफिया एजेंसियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कैसे भारत में आईएसआईएस के लिए तैयार हो गया एक संगठन
ताजा मामला जो सामने आया है उसके अनुसार महज 16 साल का स्कूली छात्र आईएस का सदस्य निकला है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर नगर जिला में रहने वाले संदिग्ध आरोपी के वकील ने इस बात का खुलासा किया है। आतंकियों और क्रिमिनल्स के बीच पॉपुलर खतरनाक ड्रग्स
हाल ही में मुंबई में एक लोकल कोर्ट ने इस आतंकी को जुवेनाइल रिमांड होम भेजा है, जिसे आईएस के संदिग्ध आतंकी के तौर पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। राष्ट्रपति ओबामा ने कहा घुसकर मारेंगे आईएसआईएस आतंकियों को
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आरोपी की उम्र महज 16 वर्ष है। वह यूपी के कुशीनगर का रहने वाला है जिसे मुंबई एटीएस और यूपी पुलिस ने साझा अभियान के तहत 24 जनवरी को गिरफ्तार किया है।
यह आरोपी आतंकी 12वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोपी की 10वीं की मार्कशीट से इस बात का खुलासा हुआ है। उसका जन्म 1999 में हुआ है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो आरीप इमरान भारत में आईएस का अहम रिक्रूटर है।
वहीं इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जिन 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से सभी आरोपियों की उम्र 24 साल से कम है।













Click it and Unblock the Notifications