लखनऊ में ओला शुरु करेगा ई-रिक्शा की सुविधा, कीमत बेहद आकर्षक
लखनऊ। लंबे समय से टैक्सी सुविधा मुहैया करा रही ओला अब लखनऊ में ई रिक्शा भी मुहैया कराने जा रही है। कंपनी लखनऊ में अगले तीन महीनें में 300 ओला रिक्शा चलाने की योजना बना रही है। ओला की इस सुविधा के शुरु होने के बाद दिल्ली के बाद लखनऊ देश का दूसरा ऐसा शहर होगा जहां एप्प के जरिए ई रिक्शा की सुविधा मिलेगी।

लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई माह में ई रिक्शा बांटने की योजना की शुरुआत की थी। इस सुविधा के शुरु होने से कंपनी का दावा है कि लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी। लखनऊ में जिस तेजी से ई-रिक्शा की तादात बढ़ी है उसे देखते हुए कंपनी को भरोसा है कि यह लोगों को और सहूलियत मुहैया करायेगा।
ओला के उपाध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि ओला ने ई-रिक्शा को चलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एमओयू साइ किया है जोकि यहां के लोगों को नया विकल्प मुहैया करायेगा। साहनी ने कहा कि हम नयी तकनीक के जरिए रिक्शा चालको को ई-रिक्शा मुहैया करा रोजगार मुहैया करायेंगे जिससे की लोगों को आने जाने में किसी तरह की समस्या नहीं हो। यह रिक्शा पर्यावरण के लिए नुकसानदायक नहीं है।
छोटी-छोटी बाधायें लखनऊ मेट्रो की रफ्तार की रफ्तार पर लगा रही हैं स्पीड ब्रेकर
ओला एप ई रिक्शा चालकों के लिए आठ भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, गुजराती, कन्नड, मराठी, तेलगु, तमिल शामिल है। ओला रिक्शा चालकों से पहले केवाईसी फॉर्म भरवाया जाएगा जिसके बाद उन्हें लोगों से कैसे बात करनी है और तकनीक की ट्रेनिंग दी जाएगी।
लखनऊ में ई रिक्शा पहले किलोमीटर के लिए सिर्फ 20 रुपए में उपलब्ध होगी, जबकि उसके बाद यह 8 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से लोगों को उपलब्ध होगी। लखनऊ में ओला छोटी कारों बडी कारों व ऑटों की सुविधा पहले से ही दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications