'ओ भाई जरा संभल कर जइयो लखनऊ में, योगी बैठ्या है', BJP UP की राकेश टिकैत को चेतावनी!
लखनऊ, 29 जुलाई: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे किसानों ने अब लखनऊ को घेरने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने लखनऊ में आंदोलन करने की धमकी दी। इस पर उत्तर प्रदेश बीजेपी ने कार्टून के जरिए राकेश टिकैत को चेतावनी दी है।

'ओ भाई जरा संभल कर जइयो लखनऊ में'
उत्तर प्रदेश बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कार्टून शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'ओ भाई जरा संभल कर जइयो लखनऊ में...।' इस कार्टून में राकेश टिकैत (जिसके कंधे पर किसान आंदोलन का भार है) उनसे 'बाहुबली' लिखा शख्स कहता है- सुना लखनऊ जा रहे तुम.. किमें पंगा न लिए भाई.. योगी बैठ्या है बक्कल तार दिया करे और पोस्टर भी लगवा दिया करे।''
Recommended Video

राकेश टिकैत ने कहा- लखनऊ की सीमाओं को सील करेंगे
बता दें, बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने लखनऊ को भी दिल्ली बनाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर बात नहीं बनी तो दिल्ली की तरह ही देश के किसान लखनऊ की सीमाओं को सील करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन के 8 महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन न तो किसान विरोधी कानून को रद्द किया गया और न ही एमएसपी के कानूनी गारंटी को लागू किया गया। ऐसे में मोर्चा ने अब मिशन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नाम से आंदोलन शुरू करने का निर्णय किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कार्टून, यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कहा गया , 'ओ भाई जरा संभल कर जइयो लखनऊ में...।' भाजपा के ट्वीटर से शेयर किया गया कार्टून वायरल हो गया है। एक ट्विटर यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''आपका क्या मतलब है, एक किसान लखनऊ या यूपी में विरोध नहीं कर सकता, "योगी बैठ्या है ज' आप लोग विरोध करने के लिए एक व्यक्ति का अधिकार लेने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि आप जानते हैं कि किसान बिल किसानों के पक्ष में नहीं है, ये किसान बिल सिर्फ निजी संगठनों के लिए मुनाफा कमाने के लिए हैं।''












Click it and Unblock the Notifications