अखिलेश ने दिया संकेत, यूपी पुलिस भर्ती में अब नहीं होगी लिखित परीक्षा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा फेरबदल किया है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवादों में आई अखिलेश यादव सरकार ने लिखित परीक्षा समाप्त करने की कवायद शुरू कर दी है। राज्य में होने वाली लगभग 40 हजार भर्तियों में अब लिखित परीक्षा समाप्त हो सकती है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसके साफ संकेत दे दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एरच बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने इसके संकेत दिए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।
पुलिस में 40 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। अखिलेश यादव ने कहा कि जल्द ही 40 हजार भर्तियां और की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में नौजवानों को कड़ी लिखित परीक्षा से गुजरना होता है। लेकिन, आने वाले दिनों में सरकार ऐसा कोई रास्ता निकालेगी, जिससे लिखित परीक्षा विहीन भर्ती प्रक्रिया की जा सके।













Click it and Unblock the Notifications