मोदी के सारथी बनेंगे गडकरी, पश्चिमी यूपी में रैली की करेंगे अगुवाई

narendra modi
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुई हिंसा के बाद बदली राजनीतिक समीकरणों के बीच भारतीय जनता पार्टी अपने प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की रैलियों के लिए पश्चिमी क्षेत्र के जाट बहुल इलाके में जमीन तैयार करने में जुट गई है। इसका पूरा जिम्मा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को सैंपा गया है। गडकरी की अगुवाई में पश्चिमी यूपी के जाट बहुल्य इलाकों में मोदी की रैलियां आयोजित की जाएंगी। मोदी की नजर यहां के जाटों पर है। वो जानते है कि लोकसभा में पार्टी को बेहतर स्थिति में पहुंचाना है तो उन्हें यूपी में अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा।

मुजफ्फरनगर हिंसा के बाद यहां की हवा सपा के विरुद्ध चल रही है। ऐसे में यहीं स ही मौका है जब भाजपा अपनी पैठ इन इलाकों में बैठाकर जाट वोटों पर कब्जा कर सकती है। यही वजह है कि पार्टी ने मथुरा जिले में विजय संकल्प रैली करने का निर्णय लिया है। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्टूबर को विजय संकल्प रैली कराने का मकसद यह है कि भाजपा इस इलाके में दोबारा अपनी खोई हुई ताकत पाना चाहती है। इसी मकसद से उप्र में इस विजय संकल्प रैली का आयोजन जाट बहुल इलाके में कराया जा रहा है।

मांट विधानसभा क्षेत्र के बाजना में होने वाली इस विजय संकल्प रैली में गडकरी भी शामिल होंगे। बताया यह जा रहा है कि गडकरी किसानों के लिए पहले भी इस इलाके में कई कार्यक्रम कर चुके हैं, लिहाजा इस क्षेत्र में माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी उन्हीं को सौंपी गई है। भाजपा के एक पदाधिकारी बताते हैं कि विजय संकल्प रैली में आने वाली भीड़ से यह अंदाजा लगाने की कोशिश की जाएगी कि मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा के बाद जाट समुदाय का झुकाव भाजपा की ओर किस हद तक हुआ है।

भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी अपनी ताकत की थाह लेने के लिए ही इस इलाके से सटे मथुरा में विजय संकल्प रैली की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा उप्र में मोदी कानपुर और झांसी में रैलियां कर चुके हैं। अगली रैली बहराइच में आठ नवंबर को होने वाली है।

भाजपा नेताओं की मानें तो बहराइच के बाद मोदी की अगली रैली आगरा या बरेली में होने की उम्मीद है। बरेली में भाजपा ने मैदान उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध भी कर दिया है लेकिन संभावना है कि बरेली या आगरा, किसी एक जगह मोदी की रैली कराई जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+