BJP के साथ मिलकर यूपी चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी: संजय निषाद
लखनऊ, 07 सितंबर: उत्तर प्रदेश में अगामी विधानसभा चुनावों को लेकर क्षेत्रीय दल निषाद पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने मंगलवार को साफ किया कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। बता दें, संजय निषाद ने सोमवार की रात गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की थी।

संजय निषाद ने कहा- पार्टी की सभी मांगों पर भाजपा ने सहमति जताई
निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बताया कि बैठक में उनकी पार्टी की सभी मांगों पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सहमति जताई है। खास तौर से मझवार समुदाय के लोगों द्वारा उपनाम के तौर पर मांझी, केवट, मल्लाह, गोंड, राजगोंड आदि लिखने पर भी उन्हें मझवार जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने की व्यवस्था को लागू करने को लेकर निर्णायक चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही भाजपा हाईकमान के साथ अगली बैठक होगी, जिसमें सीटों के बंटवारे समेत अन्य मुद्दों पर भी अंतिम फैसला लिया जाएगा।
संजय निषाद ने बताया कि यूपी के सभी 75 जिला कमेटियों ने तय किया है कि विधानसभा चुनाव 2022 में निषाद पार्टी गठबंधन को जिताने में पूरी मदद करेगी।



Click it and Unblock the Notifications



















प्रबुद्ध सम्मेलन में बोलीं मायावती, सरकार बनी तो अब नहीं बनाएंगे पार्क-स्मारक, भागवत के बयान पर भी दिया जवाब













