Nidhi murder case : लखनऊ की निधि के हत्यारे सूफियान को फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगी ये वकील, फ्री लड़ेंगी मुकदमा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। जिसमें सूफियान नाम के एक शख्स ने अपनी प्रेमी निधि को धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर चौथी मंजिल से धक्का दे दिया था। जिसके बाद पुलिस लगातार उसे ढूढ़ने में लगी हुयी थी। शुक्रवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया हैं। सूफियान पर कल ही 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वही निधि हत्याकांड के आरोपी सूफियान के खिलाफ रंजना अग्निहोत्री ने निशुल्क मुकदमा लड़ने का आश्वासन दिया है और आरोपी को हर हाल में फांसी के फंदे तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

धर्म न बदलने पर फेंका था चौथी मंजिल से
दरअसल, मामला लखनऊ के दुबग्गा इलाके का है। निधि का परिवार यहां डूडा कॉलोनी के ब्लॉक 41 में रहता है और हाई स्कूल तक पढ़ी निधि ब्यूटी पार्लर में काम करना सीख रही थी। सूफियान भी अपने परिवार के साथ बगल के ब्लॉक 40 में रहता है और निधि के साथ काफी समय से था। निधि की मां ने आरोपी सुफियान पर आरोप लगाया था कि उसके पास कोई वीडियो था जिसको लेकर वो उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। उन्होंने बताया कि जब उसने सुफियान की मां से शिकायत की तो उसने कथित तौर पर दोनों को शादी करने के लिए कहा था। आरोप यह भी है कि सूफियान निधि पर धर्म परिवर्तन का दवाब डाल रहा था। जब निधि नहीं मानी तब उसने लड़की को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया

मुठभेड़ में घायल हुआ सूफियान
ताज़ा जानकारी के अनुसार निधि हत्याकांड में लव जिहाद के आरोपी सुफियान को शुक्रवार को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। बरी जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी हैं। जिसके चलते उसे हिरासत में लेने के बाद पुलिस सूफियान को लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर गई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर सुफियान के खिलाफ हत्या और धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने सुफियान को फांसी देने की मांग की हैं।

रंजना अग्निहोत्री फ्री में लड़ेंगी मुकदमा
आपको बता दें कि इस हत्यकांड के बाद से ही यह मामला पूरे देश में चर्चा बना हुआ है। राजनीती से लेकर आम जनता, सभी इस हत्यकांड से काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। परिवार की सुरक्षा में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। इसके एलावा परिजनों से कई संगठन और रंजना अग्निहोत्री भी मिलने पहुंची हैं। यही नहीं रंजना अग्निहोत्री ने निधि के परिवार की तरफ से कोर्ट में मुकदमा बिलकुल फ्री में लड़ने का आश्वासन भी दिया है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ से महिला अध्यक्ष भी पहुंची। जानकारी यह भी है कि पुलिस ने मामले में आरोपी सूफियान के करीबियों को भी हिरासत में ले लिया है। परिवार जन का कहना सूफियान है कि आरोपी सूफियान को फांसी दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि घर में कमाने वाली केवल निधि ही थी, लिहाजा सरकार निधि के भाई को नौकरी दे, आर्थिक सहायता दे और लव जेहाद को लेकर कानून में सख्त बदलाव किए जाए।












Click it and Unblock the Notifications