Nidhi Gupta को चौथी मंजिल से फेंकने वाला सूफियान अरेस्ट, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली
Nidhi Gupta को चौथी मंजिल से फेंकने वाला सूफियान अरेस्ट, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली
Nidhi Gupta murder case: निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या करने वाले सूफियान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सूफियान के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस गिरफ्त में आए सूफियान को इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इससे पहले लखनऊ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

लखनऊ पुलिस ने सूफियान को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमें गठित की थी और उसपर 25 हजार रुपए की इनाम राशि भी रखी थी। सूफियान के उत्तर प्रदेश से दूसरे प्रदेश में भागने की आशंक जताई जा रही थी। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते आरोपी लखनऊ से बाहर नहीं जा सका। आज पुलिस ने सूफियान को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। बता दें कि यह मुठभेड़ दुबग्गा के बरी जंगल में हुई थी, जिसमें सूफिया के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने बताया कि सूफियान भागने की फिराक में था, इसी दौरान मुखिबर की सूचना पर पुलिस ने सूफियान को रोकने की। तो सूफियान ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सूफियान के पास से एक बाइक और असलहा बरामद किया है। पैर में गोली लगने के बाद सूफियान को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहा उसका इलाज चल रहा है। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस सूफियान से निधि हत्याकांड के मामले में पूछताछ करेंगी।
निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से फैका था सूफियान
19 वर्षीय निधि गुप्ता लखनऊ के दुबग्गा की डूडा कॉलीन में परिवार सहित रहती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबग्गा के रहने वाला सूफियान से निधि को पिछले काफी समय प्रेस संबंध थे। आरोपी सूफियान निधि का धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। धर्म परिवर्तन करने से निधि ने साफ इंकार कर दिया था। जिसके बाद आरोपी सूफियान ने निधि को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया था। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद से फरार चल रहा था सूफियान
वारदात के बाद आरोपी परिवार सहित भाग निकला था। पीड़िता के परिवारीजन की तहरीर पर हत्या व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सूफियान की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हुई थी। लेकिन, सूफियान पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। गुरुवार 17 नवंबर को पुलिस ने सूफियान के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।












Click it and Unblock the Notifications