पंचायत चुनाव में नवविवाहिता मुंह दिखायी में मांग रही है वोट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के लिए गांवों में जबरदस्त राजनैतिक माहौल है। इस माहौल का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि सीतापुर में नवविवाहिता ने मुंह दिखायी में लोगों से वोट देने की मांग की
यहां शादी करने के लिए जेल जाना जरूरी है
उत्तर प्रदेश के सीतापुर के पिसावां ब्लॉक के जिला पंचायत की वार्ड संख्या 36 पर पहले राधेश्याम कनौजिया उम्मीदवार थे। लेकिन जब इस सीट को महिला सीट घोषित किया गया तो उन्होंने आनन-फानन में शादी कर डाली।
कभी नहीं देखी होगी दुल्हन की ऐसी एंट्री
राधेश्याम ने अपनी पत्नी नवविवाहित पत्नी को ही चुनाव मैदान में उतार दिया। ऐसे में अब जब लोग नवविवाहित को देखने के लिए घर आ रहे हैं तो वह लोगों से वोट की गुजारिश कर रही है।
जहां महिलायें आपस में ही कर लेती है शादी
राधेश्याम और अनीता का विवाह आर्य समाज मंदिर में 11 सितंबर को हुआ। शादी के तुरंत बाद ही राधेश्याम ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया जिसे अनीता ने स्वीकार कर लिया।
शादी के बाद अनीता अब गांव में लोगों को चुनावी भाषण भी दे रही है, हालांकि देखने वाली बात यह होगी की लोग नवविवाहिता की मुंह दिखायी में उसे चुनाव में जीत देते हैं या उसे नकार देते हैं।













Click it and Unblock the Notifications