Sitapur Hate Speech : NCW ने यूपी के डीजीपी को लिखा पत्र, महंत पर सख्त कार्रवाई की मांग
लखनऊ, 08 अप्रैल: सीतापुर हेट स्पीच मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी के डीजीपी को पत्र लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि एक खास समुदाय की महिलाओं के साथ बलात्कार के बारे में सार्वजनिक रूप से इस तरह की बात करने वाले लोग स्वीकार्य नहीं हैं। हमने आज ही यूपी के डीजीपी को लिखा है और मैं इस मामले को व्यक्तिगत रूप से उनके साथ उठाने जा रही हूं, चाहे वे धार्मिक संत हों या कोई भी, उन्हें कार्रवाई की जानी चाहिए। रेखा शर्मा ने आगे कहा, हम ऐसी शिकायतें बार-बार ले रहे हैं और उन्हें पुलिस के पास ले जा रहे हैं, ऐसा लगता है कि मामले कम नहीं हो रहे हैं। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं और आम लोग भी ऐसी घटनाओं को प्रोत्साहित करते हैं। ये महंत कहलाते हैं और ऐसी बातें करते हैं, महिलाएं चाहे किसी भी समदाय की हो उनका सम्मान होना चाहिए। 1-2 साल से देखा जा रहा है कि हिंदू मुसलमानों को धमकी दे रहे है या मुसलमान हिंदुओं को धमकी दे रहे हैं, इसमें महिलाएं ही निशाना बनती हैं।

क्या है पूरा मामला ?
सीतापुर के खैराबाद में नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के अवसर पर यह जुलूस निकाला गया था। जैसे ही यह जुलूस मस्जिद के पास पहुंचा तो महंत ने लाउडस्पीकर से भाषण देना शुरू कर दिया। वीडियो में महंत बजरंग मुनि कहते हैं, ''मैं आपसे पूरे प्यार से कह रहा हूं कि अगर खैराबाद में एक भी हिंदू लड़की को छेड़ा गया तो मैं आपकी बहू और बेटी को आपके घर के बाहर लाऊंगा और फिर उसके साथ बलात्कार करूंगा।'' महंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। प्राप्त साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीतापुर के एएसपी राजीव दीक्षित ने बताया कि महंत बजरंग मुनि दास के खिलाफ खैराबाद कस्बे में अभद्र भाषा का वीडियो वायरल करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
महंत ने कहा- तोड़-मरोड़कर पेश किया गया बयान
महंत बजरंग मुनि दास का एक वीडियो सामने आने के बाद अब महंत ने कहा है कि उन्हें मुस्लिमों द्वारा जान से मारने की धमकी मिल रही है। महंत का कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। बता दें, महंत को पुलिस पहले ही धमकियों के चलते सुरक्षा मुहैया करा चुकी है। महंत की निजी सुरक्षा के लिए उनके पास दो पुलिस गार्ड भी तैनात रहते हैं।









Click it and Unblock the Notifications