ट्रेनें हुईं लेट तो कैसे पहुंचे नरेंद्र मोदी की लखनऊ रैली में?

Namo in Lucknow
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में अकसर आपको लिखा मिल जायेगा, "मुस्कुराइये कि आप लखनऊ में हैं", खास लखनऊ के लिये बनायी गई यह पंक्त‍ि आज दूसरा रूप ले चुकी है, "मुस्कुराइये कि आज नरेंद्र मोदी लखनऊ में हैं"। लेकिन उनकी मुस्कुराहट छिन सी गई है, जिनकी ट्रेनें लेट हैं।

जी हां भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की लखनऊ के रमाबाई मैदान में शुक्रवार को विजय शंखनाद महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में पांच लाख से ज्यादा लोगों के उमड़ने की संभावना है। इसमें शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न शहरों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शनिवार देर रात से ही जारी है। रैली के चलते राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

पार्टी समर्थकों को लखनऊ लाने के लिए 29 रेलगाड़ियां आरक्षित की गई हैं। कई रेलगाड़ियां देर रात तक राजधानी पहुंच चुकी थीं। रेलगाड़ियों से लाखों कार्यकर्ता राजधानी पहुंच रहे हैं। इस बीच भाजपा के नेताओं ने इस बात की भी आशंका जाहिर की है कि रेलवे की तरफ से रेलगाड़ियों के परिचालन में जानबूझकर देरी की जा सकती है। लेकिन अफसोस कि तमाम रेलगाड़ियां अभी भी अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं। लिहाजा हजारों लोगों को लखनऊ पहुंचने में देर हो सकती है।

कहीं कांग्रेस ने तो नहीं लेट करवायीं ट्रेनें

भाजपा के नेता और पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए यह आशंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि कहीं रेलवे की ओर से रेलगाड़ियों के परिचालन में जानबूझकर देरी तो नहीं की जा रही है। राजधानी पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को बस के माध्यम से रैली स्थल पर लाया जा रहा है। इसके लिए 50 से अधिक बसों को लगाया गया है।

Did You Know: लखनऊ की कई इमारतें यूरोप के आर्किटेक्चर्स ने बनायी

मोदी अब तक कानपुर, झांसी, बहराइच, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ में विजय शंखनाद रैलियों को सम्बोधित कर चुके हैं लेकिन राजधानी में आयोजित होने वाली इस रैली में सूबे के हर कोने से लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भाजपा के नेता और पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए यह आशंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि कहीं रेलवे की ओर से रेलगाड़ियों के परिचालन में जानबूझकर देरी तो नहीं की जा रही है।

इस बीच राजधानी में मोदी की महारैली को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रैली स्थल पर कमांडो दस्ते एवं बम निरोधक दस्तों को भी तैनात किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। रैली स्थल पर आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर भी लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के सदस्यों की नजर बनी हुई है।

इलाहाबाद में मुलायम, तो कानपुर में केजरीवाल

खास बात यह है कि मोदी की रैली के समानांतर समाजवादी पार्टी इलाहाबाद में और आम आदमी पार्टी कानपुर में रैली कर रही हैं। यानी आज तीन दिग्गज माइक पर खड़े होकर उत्तर प्रदेश की समस्याओं और उपलब्ध‍ियों का उद्घोष करेंगे।

मुलायम इलाहाबाद से यूपी सरकार की उपलब्ध‍ियां गिनायेंगे तो केजरीवाल और मोदी उन पर वार करेंगे। अब देखना यह है कि इस जुबानी जंग में किसके मुंह से कितनी आग निकलती है। तीनों रैलियां बेहद महत्वपूर्ण हैं। खाास तौर से लखनऊ की रैली, क्योंकि ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि मोदी लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Did You Know: लखनऊ के ला-मार्टीनियर कॉलेज समेत की कई ऐतिहासिक इमारतों की डिजाइन, यूरोप के आर्किटेक्चर्स ने बनायी थी, जो खास तौर से यहां के नवाबों के आमंत्रण पर आये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+