रोड-शो से शक्ति प्रदर्शन, फिर बाबा विश्वनाथ का दर्शन, 26 को PM मोदी करेंगे नामांकन, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
Lucknow News, लखनऊ। वाराणसी से सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए एक बार फिर काशी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी सीट से नामांकन करेंगे। नामांकन से पहले पीएम काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद भी लेंगे। वहीं, कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी भी 10 अप्रैल को अमेठी सीट से नामांकन करेंगे।

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद करेंगे नामांकन
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री 25 अप्रैल को वाराणसी आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी लंका स्थित रविदास गेट से गोदौलिया तक रोड शो करेंगे। 25 को ही पीएम मोदी की जनसभा वाराणसी सहित पूर्वांचल के किसी भी जिले में हो सकती है। अगले दिन 26 अप्रैल को पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद नामांकन करेंगे। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रह सकते हैं।

बैठकों का दौर शुरू
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, भाजपा की ओर से काशी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी और पीएम मोदी के नामांकन की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा के मुताबिक वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 19 मई को मतदान होने जा रहा है और इसकी तैयारियों के लिए बहुत ही कम समय बचा है। पिछली बार जब नरेंद्र मोदी ने नामांकन किया था तब कार्यकर्ताओं एवं जनता ने इसे ऐतिहासिक बनाया था।
ये भी पढ़ें:- वाराणसी लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं चुनाव

10 अप्रैल को राहुल करेंगे अमेठी में नामांकन
गौरतलब है कि राहुल गांधी इस बार उत्तर प्रदेश की अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी ने गुरुवार को वायनाड से अपना नामांकन दाखिल किया, इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल थे। राहुल गांधी अमेठी से 10 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications