आज गोरखपुर में चुनावी पारा बढ़ायेंगे नरेंद्र मोदी

Narendra Modi rally in Gorakhpur, today
गोरखपुर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी आज उत्‍तर प्रदेश के पूर्वांचल के गोरखपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि योगी आदित्‍यनाथ का गढ़ होने, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में आयोजित होने वाली यह मोदी की अब तक की सबसे बड़ी रैली हो सकती है। पूर्वांचल में 13 लोकसभा सीटें हैं। इस रैली में मोदी पूर्वांचल के पिछड़ेपन को लेकर राज्‍य सरकारों पर निशाना साधेंगे साथ ही अपना विकास मॉडल प्रस्‍तुत करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी का कहना है कि रैली का 37 देशों में ऑडियो वीडियो द्वारा पूरा प्रसारण किया जाएगा। इस क्षेत्र में भाजपा को पिछले चुनाव में केवल तीन सीटें ही मिली थी। उम्‍मीद की जा रही है कि मोदी के भाषण में पूर्वांचल किसानों की समस्‍या गन्‍ना बकाया, आजमगढ़ में बनारसी साड़ी बुनकरों का मुद्दा उनके भाषण के बिंदु हो सकते हैं।

रैली के संयोजक योगी आदित्‍यनाथ का कहना है कि हमें उम्‍मीद है कि इन सभी सीटों पर भाजपा बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहेगी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्‍साह है, वहीं लोगों में मोदी को सुनने की उत्‍सुकता भी है। रैली में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये गये हैं। रैली स्‍थल शहर से आठ किलोमीटर दूर मानबेला मैदान होगा।

इसके पहले नरेंद्र मोदी कानपुर, आगरा, झांसी और वाराणसी में रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। इस रैली में लगभग 3 लाख लोागों के इकट्ठा होने की उम्‍मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+