यूपी में बढ़ा सियासी पारा, बरेली मुलायम तो आगरा में जोर आजमाएंगे मोदी

बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आगरा से हुंकार भरेंगे तो वहीं समाजवादी पार्टी के मुिखिया बरेली में अपना दम दिखाएंगे। सपा की रैली को पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां संबोधित करेंगे। इस रैली से दोनों की ताकत का अंदाजा हो जाएगा।
मोदी की ये रैली इस लिए भी अहम है क्योंकि इस रैली में मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी दो विधायकों संगीत सोम और सुरेश राणा को सम्मानित किए जाने की घोषणा पार्टी पहले की कर चुकी है। ऐसे में मोदी की इस रैली को लेकर पहले ही हाइप बन चुका है।बीजेपी के इस सियासी स्टंट पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी उस की आलोचना कर रहे है, बावजूद खुद मौदी इन विधायकों को सम्मानित करेंगे। मोदी की रैली की निगरानी में गुजरात पुलिस के अधिकारी भी लगे हैं। आईबी के अलर्ट के बाद मोदी की व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ- साथ रैली स्थल पर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
जहां मोदी आगरा में सम्मान करेंगे तो वहीं बेरली में रैली के जरिए मुलायम यादव जहां कांग्रेस, बीजेपी और बीएसपी पर निशाना साधेंगे। वहीं अपनी सरकार की उपलब्धियों की भी चर्चा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications