यूपी: अरुण कुमार पर गिरी गाज, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद से हटाए गए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अरुण कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। अरुण कुमार का ट्रांसफर कर पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच किया गया है। अरुण कुमार की जगह मुकुल गोयल को तैनात किया गया है। मालूम हो कि इससे पहले मुकुल गोयल रेलवे में तैनात थे। ऐसा माना जा रहा है कि अरुण कुमार का तबादला राजनीतिक साजिशों के तहत किया गया है क्योंकि कुछ दिन पूर्व ही अरुण कुमार ने यूपी सरकार को पत्र लिखकर केंद्र में प्रतिनियुक्ति की मांग की थी।
उल्लेखनीय है कि अरुण कुमार ने मुजफ्फरनगर दंगों के बाद केंद्र को इस तरह की चिट्ठी लिखी थी। इस घटना के बाद अरुण कुमार कुछ दिन की छुट्टी पर भी चले गए थे। इसकी वजह उनकी नाराजगी को बताया जा रहा था। तभी से अरुण कुमार के इस पद से हटने के कयास लगाये जा रहे थे। चर्चा ये भी थी कि अरुण कुमार खुद ये पद छोड़ देंगे या फिर यूपी सरकार उन्हें हटा देगी। और आज हुआ भी ऐसा ही। प्रदेश सरकार ने आखिरकार उनका तबादला कर ही दिया।













Click it and Unblock the Notifications